US में Indian Students की संख्या 6 Percent घटी, नए दाखिले 18 फीसदी लुढ़के
अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या सत्र 2025-26 में 6 प्रतिशत घटकर 3,39,435 रह गई है। नए अंतरराष्ट्रीय दाखिलों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसका सबसे ज्यादा असर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों पर दिखा जहां छात्र 34 प्रतिशत घटे। वीजा की अनिश्चितता, नौकरी के सीमित अवसर और बदलती आव्रजन नीतियां इस कमी की मुख्य वजह हैं।



























































