J&K में Omar Abdullah सरकार का Cabinet Expansion, मीर सैफुल्ला समेत 4 नए मंत्री शामिल
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के चार विधायकों मीर सैफुल्ला, अली मोहम्मद सागर, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद वानी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। उपमुख्यमंत्री के अनुसार, इस विस्तार से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा और जनता से किया गया वादा पूरा हुआ है।



























































