Jammu and Kashmir Police का बड़ा एक्शन! राजौरी में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी सरगना की 81 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
अधिकारी ने बताया कि संपत्ति मोहम्मद अरशद की है, जो खबलान गांव का निवासी और स्थानीय आतंकवादी था। वह करीब 15 साल पहले अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) चला गया था। अधिकारी के मुताबिक, अरशद के गांव में स्थित 2.14 कनाल जमीन को कुर्क किया गया है।



























































