असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर और ट्रक की सीधी टक्कर में 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका
इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है।



























































