SIR की आड़ में 13 करोड़ लोग योजनाओं से बाहर, KC Venugopal का PM Modi पर वार
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया की आड़ में 13 करोड़ लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से बाहर कर दिया गया है। वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकारने को कहा।



























































