FIR मामले में Abhishek Banerjee को Kolkata Police का समन, 20 नवंबर को दोबारा पेशी का आदेश
कोलकाता पुलिस के समक्ष पेश होने के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह किसी के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि वह पुलिस नोटिस या बुलडोजर से डरने वाले नहीं हैं। साथ ही उन्होंने मांग की कि कार्रवाई के नाम पर गरीबों की रोजी-रोटी न छीनी जाए।



























































