गॉड सेव द किंग! ब्रिटिश नागरिकता के बाद क्या अब उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता? ललित मोदी के केस में क्या फर्क पड़ सकता है?
आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटेन की नागरिकता ले ली है और इसे अपनी खास व्यक्तिगत उपलब्धि बताया है। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच वह 2010 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। हालांकि, कानूनी जानकारों के मुताबिक 1992 की भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत नई नागरिकता मिलने के बावजूद उन्हें भारत लाया जा सकता है।



























































