Lawrence Bishnoi Gang को बड़ा झटका: अमेरिका में पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर Harry Boxer, जल्द भारत प्रत्यर्पण की तैयारी
भारत में रंगदारी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली (Extortion) के दर्जनों मामलों में वांछित 'बॉक्सर' लंबे समय से अमेरिकी सरजमीं पर बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा था। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) से मिले पुख्ता और सटीक इनपुट के आधार पर अमेरिकी आव्रजन व सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार रात उसे कैलिफोर्निया से दबोच लिया।



























































