Mahanadi Coalfields के IPO से कंपनी को नहीं मिलेगी रकम, Coal India बेचेगी 66.18 करोड़ शेयर
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। इस निर्गम के जरिए कोल इंडिया कंपनी के 66.18 करोड़ तक शेयर बेचेगी, जिससे कंपनी को कोई धनराशि नहीं मिलेगी। वित्त वर्ष 2024-25 में महानदी कोलफील्ड्स ने रिकॉर्ड 225.17 मिलियन टन कोयले का उत्पादन दर्ज किया था।



























































