हिम्मत है तो मेरी छाती पर बुलडोजर चलाओ...अभिषेक बनर्जी के आवास पर हमले के बाद बोलीं ममता
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी के आवास और काली पूजा आयोजन पर देर रात हमला किया गया। उन्होंने इलाके में पारंपरिक पूजा में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। इस बीच, पार्टी सांसद कीर्ति आजाद ने अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमलों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।



























































