ईरान में फंसे भारतीय नाविक की घर वापसी का रास्ता साफ, विदेश मंत्रालय ने जारी किया इमरजेंसी सर्टिफिकेट
ईरान के चाबहार बंदरगाह पर फंसे केरल के नाविक अक्षय हरीश की भारत वापसी का रास्ता साफ हो गया है। जरूरी दस्तावेज खो जाने के कारण वह वहां फंस गए थे। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि भारतीय दूतावास ने उनके लिए इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी कर दिया है, जिससे उनकी जल्द स्वदेश वापसी सुनिश्चित होगी।



























































