Miami Airport पर आपस में टकराए दो विमान, अंदर मच गई चीख-पुकार, दो यात्री घायल
अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर कोपा एयरलाइंस का यात्री विमान और यूपीएस का मालवाहक विमान आपस में टकरा गए। हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाकी सभी 166 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका में उड़ानों पर लगी राष्ट्रव्यापी रोक के तुरंत बाद सामने आई है।



























































