मुंबई में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: यहूदी ठिकानों की रेकी करने के आरोप में नवी मुंबई का युवक गिरफ्तार, ATS ने किया अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़
आरोपी की पहचान ऐरोली निवासी यश सिंह के रूप में हुई है। उस पर देश-विरोधी तत्वों और सोशल मीडिया के माध्यम से संचालित होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के लिए काम करने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया है कि आरोपी को मुंबई स्थित संवेदनशील स्थानों, विशेष रूप से यहूदी धार्मिक स्थलों और विदेशी नागरिकों से जुड़े ठिकानों की रेकी (निगरानी) करने का काम सौंपा गया था।



























































