नेतन्याहू का प्लान फेल! अरब नेता बन गया डिप्टी स्पीकर, इजरायल में बन गया नया इतिहास
इज़राइली संसद नेसेट में अरब गठबंधन के नेता अहमद तिबी को डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया है। इसके बाद उन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके करीबियों पर चुनावी हस्तक्षेप के आरोप लगाकर आपराधिक जांच की मांग की है। संसद में अरब दलों की यह बढ़ती ताकत नेतन्याहू के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती बन गई है।



























































