National School of Drama में चल रहा गजब का ड्रामा! उपाध्यक्ष Bharat Gupt ने प्रशासनिक टकराव से आहत होकर कार्यालय जाना छोड़ा
भारत गुप्त की नाराजगी की वजह निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी की ओर से चेयरमैन के निजी सचिव डॉ. कन्हैया झा की सेवाएं समाप्त करने का फैसला है। 9 नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन में कन्हैया झा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का निर्देश दिया गया था।



























































