ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आ रहा पाकिस्तान, SCO में बेइज्जत होकर जाएगा?
नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले एससीओ सभ्यता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने सहमति दे दी है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी मंत्री मुसद्दीक मसूद मलिक भारत आएंगे। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बावजूद, यह यात्रा केवल बहुपक्षीय सांस्कृतिक मंच के तहत हो रही है।



























































