Israel और US के विरोध के बावजूद UN में Palestine के समर्थन में India ने किया मतदान
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति में फिलिस्तीनियों के प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार से जुड़े प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। 11 नवंबर को हुए मतदान में 151 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि अमेरिका और इजरायल समेत 7 देशों ने विरोध किया। प्रस्ताव में इजरायल से संसाधनों का दोहन रोकने की मांग की गई।



























































