मनीला में क्वाड नेताओं की बैठक, PM मोदी से मिले ट्रंप, तारीफ में कहा- वे बेहद सख्त इंसान हैं
आसियान शिखर सम्मेलन के लिए फिलीपींस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और क्वाड बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान ट्रंप ने मोदी को सख्त इंसान बताया। इसके अलावा, सम्मेलन में भारत और आसियान देश आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और गहरा करने पर भी पूरी तरह सहमत हुए।



























































