23rd ASEAN-India Summit | समुद्री सुरक्षा से क्वाड की रणनीति तक... PM Modi की मनीला यात्रा से एशिया में भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति को मिलेगी नई रफ्तार
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा के दौरान PM मोदी 17 नवंबर को आयोजित होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन) में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही, मनीला में 'क्वाड' (Quad) देशों के शीर्ष नेताओं की भी एक बहुप्रतीक्षित बैठक होने जा रही है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।



























































