उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' के साथ संपन्न हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ: PM Narendra Modi ने दी बधाई, बताया- 'दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम'
तड़के से ही देश भर के विभिन्न छठ घाटों, पवित्र नदियों के किनारों और तालाबों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कमर तक पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर (सूर्य देव) की पहली किरण को अर्घ्य अर्पित किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।



























































