PM Modi ने देशवासियों को दी Diwali की बधाई, जवानों संग जारी रखेंगे परंपरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाने की उनकी परंपरा इस साल भी जारी रहेगी। वर्ष 2014 में सियाचिन से शुरू हुई यह परंपरा लगातार जारी है और पीएम हर साल सैन्य चौकियों पर सैनिकों संग त्योहार मनाते हैं।



























































