Punjab Electricity Bill: जुर्माने और ब्याज से छूट, 24 लाख परिवारों को 518 करोड़ की राहत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वन-टाइम सेटलमेंट योजना की घोषणा की है। इसके तहत बिजली बिलों पर जुर्माना और ब्याज माफ कर 24 लाख परिवारों को 518 करोड़ रुपये की राहत दी जाएगी। वहीं, भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आप सरकार पर तीखा हमला बोला।



























































