PICTES के तहत कंप्यूटर शिक्षकों का DA अब 181 से बढ़कर 221% हुआ, वेतन में होगा इजाफा
पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत और अन्य कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे दिवाली का तोहफा बताया है। हालांकि, कर्मचारियों ने डीए बकाये और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।



























































