Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में
अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। बेंगलुरु से शुरू हुई इस प्रक्रिया से हैदराबाद, दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई में 1,000 से अधिक नौकरियों पर असर पड़ने का अनुमान है। प्रभावित कर्मचारियों को तीन महीने के वेतन के साथ अतिरिक्त भुगतान का विकल्प दिया जा रहा है।



























































