40 अरब डॉलर की डील, फिर भी पेरिस के हाथ में रहेगा 'रिमोट कंट्रोल'! राफेल का 'दिमाग' और 'दिल' अपने पास ही रखेगा फ्रांस
भारत अपनी वायु शक्ति बढ़ाने के लिए 114 नए राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस बड़े रक्षा सौदे के तहत विमान के मुख्य ढांचे का निर्माण हैदराबाद में होगा। हालांकि, फ्रांस ने साफ किया है कि वह संवेदनशील पुर्जों, इंजन और कोर सॉफ्टवेयर की तकनीक भारत को नहीं सौंपेगा।



























































