E20 बन गया 420, Rahul Gandhi ने पेट्रोल में Ethanol ब्लेंडिंग पर केंद्र सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने कर्नाटक में हुई प्रयोगशाला जांच का हवाला देते हुए तेल कंपनियों पर पेट्रोल में तय सीमा से अधिक इथेनॉल मिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि जांचे गए 14 में से 11 नमूनों में 20 प्रतिशत से ज्यादा इथेनॉल मिला। वहीं, तेल कंपनियों ने इन परीक्षण निष्कर्षों पर सवाल उठाते हुए इन आरोपों को खारिज किया है।



























































