Telangana में Gig Workers को 10 लाख का हेल्थ कवर, जल्द लागू होगा नया सुरक्षा कानून
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी के साथ तेलंगाना गिग वर्कर्स स्पेशल सिक्योरिटी स्कीम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का वादा पूरा करते हुए गिग वर्कर्स के लिए कानून और बोर्ड बनाया गया है। इसके तहत कामगारों को दुर्घटना बीमा तथा 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर दिया जा रहा है।



























































