इस दिन राम मंदिर दर्शन करने आ रहे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का यह वहां पहला दौरा होगा।



























































