Samsung Galaxy S27 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP कैमरा और 12GB RAM से होगी लैस
सैमसंग गैलेक्सी एस27 सीरीज में एस27, प्लस, प्रो और अल्ट्रा मॉडल शामिल हो सकते हैं। लीक के अनुसार, एस27 और एस27 प्लस में 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले, एक्सीनॉस 2700 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। यह सीरीज 2027 की शुरुआत में 80 हजार से एक लाख रुपये तक की संभावित कीमत में लॉन्च हो सकती है।



























































