छठ पूजा पर मनसे प्रमुख की पोस्ट से गरमाई सियासत, संजय निरुपम ने रुख को बताया आपत्तिजनक, हुसैन दलवाई बोले- मुंबई मराठी लोगों की है
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी पर छठ पूजा के जरिए सामाजिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने ठाकरे के इस रुख को आपत्तिजनक बताते हुए पर्व को राजनीति से परे बताया। वहीं, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने ठाकरे का समर्थन करते हुए मुंबई में यह त्योहार मनाए जाने पर सवाल उठाए।



























































