Air India: रियाद और दम्मम के लिए 30 नवंबर तक Flights रद्द, जेद्दा सेवा 21 तक बंद
क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के रियाद और दम्मम के लिए 30 नवंबर तथा जेद्दा के लिए 21 नवंबर तक उड़ानें निलंबित कर दी हैं। एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा रीशेड्यूल करने या पूरा रिफंड लेने की सुविधा प्रदान की है।



























































