संकट के बीच SpiceJet Shares 5 फीसदी चढ़े, 18 November को फंड जुटाने की तैयारी
आर्थिक संकट से जूझ रही स्पाइसजेट के शेयरों में शुक्रवार को 5 फीसदी की तेजी आई। कंपनी का निदेशक मंडल 18 नवंबर को नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। वहीं उड़ानें रद्द होने, विमानों की कमी, बकाये भुगतान और कर्मचारियों के वेतन में देरी से कंपनी की मुश्किलें लगातार बनी हुई हैं।



























































