Delhi में 1 नवंबर को Congress का प्रदर्शन, Shivraj बोले- सत्ता के लिए फैला रहे अराजकता
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को पतन की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि पार्टी दिवाली पर व्यापारियों का कामकाज प्रभावित कर रही है। वहीं कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस के जरिए रामलीला मैदान में विपक्ष के प्रदर्शन को रोकने का प्रयास कर रही है।



























































