खून से लाल हुई सीतापुर की सड़क! 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत से परिवारों में मचा कोहराम
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी थी। वहीं, लखनऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस. ने कहा कि हादसे का एक संभावित कारण तेज रफ्तार (overspeeding) हो सकता है।



























































