छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार
इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने इंफोसिस पुरस्कार 2026 के 6 विजेताओं की घोषणा की है। यह पुरस्कार अर्थशास्त्र, इंजीनियरिंग, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान में उत्कृष्ट शोध के लिए दिया जा रहा है। 40 वर्ष से कम उम्र के शोधकर्ताओं पर केंद्रित इस सम्मान में प्रत्येक विजेता को स्वर्ण पदक और 100,000 डॉलर की राशि मिलेगी।



























































