'अगर अजीत पवार जिंदा होते तो फरवरी में ही हो गया होता NCP का विलय', Sunil Tatkare का बड़ा खुलासा, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात से सियासत गरमाई
सुनील तटकरे का यह सनसनीखेज बयान ऐसे समय में आया है जब एनसीपी के दूसरे कद्दावर नेता प्रफुल्ल पटेल और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के संस्थापक शरद पवार की एक गुप्त और संवेदनशील मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस घटनाक्रम ने राज्य में राजनीतिक अटकलों के बाजार को फिर से गर्म कर दिया है।



























































