Tamil Nadu के छात्रों को मिलेंगे Intel Core i5 लैपटॉप, CM Vijay ने दी ₹2000 करोड़ की मंजूरी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने छात्रों के लिए 2,000 करोड़ रुपये की वेट्री लैपटॉप योजना शुरू करने का आदेश दिया है। इसके तहत सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य युवाओं के डिजिटल कौशल को बढ़ाकर उन्हें बेहतर रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना है।



























































