Tata Motors को Q2 में हुआ 5531 करोड़ का घाटा, घरेलू बिक्री में 40 फीसदी उछाल
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में ₹5,531 करोड़ का एकीकृत घाटा हुआ है। कंपनी के नतीजों पर ₹6,738 करोड़ के विशेष खर्च और जगुआर लैंड रोवर की चुनौतियों का सीधा असर पड़ा। हालांकि, इस दौरान घरेलू पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 40 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई।



























































