Prabhasakshi NewsRoom: 181 सीटें मांगी थीं, मगर Akhilesh Yadav ने 24 सीटों का प्रस्ताव देकर Congress को UP में उसकी हैसियत दिखा दी है
समाजवादी पार्टी कांग्रेस को शुरुआती तौर पर लगभग 24 सीटें देने का प्रस्ताव रख सकती है। इस प्रस्ताव का आधार 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रदर्शन बताया जा रहा है। खास तौर पर उन सीटों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जहां कांग्रेस प्रत्याशियों को 20 हजार से अधिक वोट मिले थे।



























































