Yogi के 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने के दावे पर चुनाव आयोग का जवाब आते ही Akhilesh Yadav ने BJP को घेर लिया
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का मुद्दा अब राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम हो गया है। भाजपा जहां मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की बात कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी इस पूरी प्रक्रिया और सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।



























































