Vi ने 35 रुपये में लॉन्च किया नया Data Voucher, 1GB डेटा के साथ 28 दिन OTT एक्सेस
वोडाफोन आइडिया ने 35 रुपये का नया डेटा वाउचर पेश किया है, जिसमें 7 दिनों के लिए 1GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को वीआई मूवीज एंड टीवी ऐप के माध्यम से 28 दिनों के लिए दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस लाभ के लिए ग्राहकों के नंबर पर बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है।



























































