जमीन नहीं सौंपेगा यूक्रेन, NATO सदस्यता के लिए Donbas छोड़ने का US प्रस्ताव नामंजूर
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने खुलासा किया कि अमेरिका ने नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे यूक्रेन ने ठुकरा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन अपनी कोई ज़मीन नहीं छोड़ेगा और न ही तटस्थता स्वीकार करेगा। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा गारंटी पैकेज पर देश में जनमत संग्रह कराने की बात कही है।



























































