White House Diwali Celebration | व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मनाई दिवाली, भारतीय-अमेरिकी दिग्गजों के संग जलाए दीये
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक कार्यालय 'ओवल ऑफिस' में भारतीय मूल के प्रमुख अधिकारियों, उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट दिग्गजों के साथ भव्य रूप से दिवाली का त्योहार मनाया। शुक्रवार को आयोजित इस विशेष समारोह में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों की झलक साफ तौर पर देखने को मिली।



























































