ईरान क्यों बांट रहा आयोडीन की गोलियां, अमेरिका न्यूक्लियर अटैक करने वाला है?
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने संभावित अमेरिकी हमले की आशंका को देखते हुए अपने परमाणु संयंत्रों के पास रहने वाले नागरिकों को आयोडीन की गोलियां बांटी हैं। यह दवा किसी न्यूक्लियर दुर्घटना या हमले के दौरान रेडिएशन से थायरॉयड ग्रंथि को बचाती है। ईरान की यह आपातकालीन तैयारी दोनों देशों के बीच गहराते टकराव को दर्शाती है।



























































