क्या अनुप्रिया पटेल की पार्टी फिर कर देगी यहां खेल? नानपारा सीट पर तगड़ी लड़ाई
नेपाल सीमा से सटी बहराइच की नानपारा विधानसभा सीट रणनीतिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां के मतदाताओं ने समय-समय पर भाजपा, बसपा, कांग्रेस और अपना दल जैसे विभिन्न दलों को अवसर दिया है। वर्ष 2022 में यहां अपना दल के रामनिवास वर्मा विजयी रहे, जिनके अनुसार क्षेत्र में सड़कों व स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विकास हुआ है।



























































