एक जगह पर आमने-सामने होंगे दुनिया के 3 सुपरपॉवर, परमाणु हथियारों की रेस पर बड़ा फैसला?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले गुरुवार को शेनझेन में पहली त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दुनिया में परमाणु हथियारों के जखीरे को घटाने पर चर्चा शुरू करना है। इसके अलावा व्यापार, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे अहम मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।



























































