आप एक वरिष्ठ सांसद, ऐसे बयान नहीं दे सकते, अवमानना मामले में संजय राउत को SC से राहत नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका पर टिप्पणी से जुड़े अवमानना मामले में सांसद संजय राउत को भाषा में संयम बरतने की नसीहत दी और कहा कि माफी दिल से आनी चाहिए। अदालत ने राउत और पत्रकार निखिल वागले को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 8 दिसंबर तय की।



























































