आसियान मंचः भारत का दबदबा, मोदी की कूटनीतिक गूंज
प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति का एक विशिष्ट पक्ष यह है कि उन्होंने भारत को केवल ‘बड़ा बाजार’ या ‘उभरती अर्थव्यवस्था’ के रूप में प्रस्तुत करने के बजाय एक विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया है। मनीला में इसका प्रमाण अनेक द्विपक्षीय मुलाकातों में दिखाई दिया।



























































