मानना ही होगा...अडानी पर इतना सख्त क्यों हुई सरकार? जांच के आदेश दिए
महाराष्ट्र के सतारा में वन विभाग ने अडानी ग्रीन एनर्जी के 150 मेगावाट प्रोजेक्ट का काम रोक दिया है। विभाग के अनुसार कंपनी ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की अनिवार्य मंजूरी के बिना काम शुरू किया था। इसके बाद वन मंत्री गणेश नायक ने कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी नियमों और जिम्मेदारियों का पालन करने का निर्देश दिया।



























































