Scotch Whisky के आयात पर शुल्क 162.5% पहुंचा, बंदरगाहों पर अटके 80 कंटेनर
भारत में थोक स्कॉच व्हिस्की के आयात पर प्रभावी शुल्क 162.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है। भारतीय जांच अधिकारियों द्वारा वर्गीकरण पर सवाल उठाने से पेरनॉ, डियाजियो और बकार्डी के 80 से अधिक कंटेनर बंदरगाहों पर अटक गए हैं। इस टैक्स विवाद के कारण विदेशी और घरेलू शराब कंपनियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।



























































